Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: डीसी ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक

Advertisement
Advertisement
Garhwa: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने लोकसभा निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को लेकर बैठक की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी बताया. एमसीसी के तहत की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद 24 घंटे के अंदर सरकारी बैनर होर्डिंग हटाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही 72 घंटे के अंदर सभी विज्ञापनों को हटाना भी संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे. जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी जिले के आधिकारिक वेबसाइट से भी सरकारी विज्ञापनों को हटाना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में मतदान केंद्रों पर एएमएफ फैसिलिटी सुनिश्चित कराने को लेकर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा की और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी/सभी जेई, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को मतदान केन्द्रों पर जाकर पेयजल, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-CAA">https://lagatar.in/caa-notification-at-8-pm-pm-will-make-big-announcement-in-some-time/">CAA

की अधिसूचना रात 8 बजे !, थोड़ी देर में पीएम करेंगे देश को संबोधित

एसपी ने रूट चार्ट भेजने का दिया निर्देश

बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित को रूट चार्ट दोबारा से तैयार कर भेजने का निर्देश दिया. मतदान के दिन पोलिंग पार्टी को आवागमन से जुड़े किसी भी प्रकार की समस्या ना हो. निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ कराया जा सके. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गढ़वा जिला से सटे सीमावर्ती राज्यों के बॉर्डर इलाकों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. अवैध शराब, मादक पदार्थों समेत अन्य के परिवहन या भंडारण पर कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गोपनीय शाखा प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार समेत अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-elephant-separated-from-the-herd-created-havoc-demolished-two-houses/">लातेहार

: झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात, दो घरों को किया ध्वस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही