Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Garhwa: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. शेखर जमुआर ने लोकसभा चुनाव की बाबत महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधिसूचना की तिथि 18 अप्रैल, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, नामांकन समीक्षा की तिथि 26 अप्रैल, अभ्यर्थियों द्वार नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, मतदान की तिथि 13 मई को तय की गयी है. मतगणना की तिथि 4 जून निर्धारित है. उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे एवं 72 घंटे के भीतर किए जाने वाले आवश्यक कार्रवाई संबंधी भी जानकारी दी. इसके तहत सभी सरकारी योजनाओं संबंधित बैनर, पोस्टर आदि हटाने की बात कही गयी. साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. इसके नोडल पदाधिकारियों का संपर्क नंबर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को साझा किया गया. उन्होंने बताया कि एएमएफ के तहत सभी पोलिंग स्टेशन पर सभी आवश्यक सुविधाओं को बहाल किया गया है. इसके तहत पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश, फर्नीचर, हेल्पडेस्क आदि की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं समेत सुरक्षाकर्मियों एवं मतदान कर्मियों को समस्या का सामना न करना पड़े. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर वॉलिंटियर्स के रूप में एनसीसी, एनएसएस स्काउट गाईड, मेंबर्स ऑफ़ ईएलसी फ़ॉर फ्यूचर वोटर्स से तैनाती की जाएगी. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-havoc-of-speed-took-the-lives-of-four-bodies-were-taken-out-with-a-crane/">चांडिल

: रफ्तार की कहर ने ली चार की जान, क्रेन से निकाले गए शव

चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान चलेगा : एसपी

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 क्रियाशील हो गया है. डिस्पैच सेंटर के रूप में 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा जबकि 76 डाल्टनगंज एवं 77 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय डाल्टनगंज को तैयार किया गया है. सभी के लिए रिसीविंग सेंटर कृषि उत्पादन बाजार समिति पलामू को बताया गया है. बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में हम मतदान कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आवश्यकता अनुसार एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सीआरपीएफ की सहायता से हम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी स्वच्छ वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराएंगे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी पूरी तरह से सक्रिय भूमिका में आ गई है. जिले के विभिन्न चौक चौराहा पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा. साथ ही जिले से सटे इंटर स्टेट बॉर्डर खरौंधी, नगर ऊंटारी, बरगढ़, गोदरमाना, हरिहरपुर समेत अन्य स्थानों पर चेकपोस्ट लगाया गया है. पैनी नजर रखी जा रही है. वन विभाग से जुड़े क्षेत्रों पर भी चेक पोस्ट लगाया गया है. पुलिस विभाग ने कंट्रोल रूम भी बनाया है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/18rc_m_104_18032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-student-union-gheraoed-the-principal-of-jks-college/">जमशेदपुर

: आजसू छात्र संघ ने जेकेएस कॉलेज के प्राचार्य का किया घेराव

सोशल मीडिया की होगी नॉनिटरिंग

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर भी एक अलग से टीम का गठन किया गया है, जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर नजर रखेगी. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील की गयी. साथ हीं मतदाताओं को जागरूक कर बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं चुनाव के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. उक्त बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा/रंका/रुद्र/श्री बंशीधर नगर, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही