Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन ऑनर के साथ की बैठक

 
Garhwa: आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर वाहनों एवं ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, पेट्रोल पंप संचालकों, विद्यालय प्रबंधकों के साथ डीसी शेखर जमुआर ने बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) के निर्देश के आलोक में उपायुक्त शेखर जमुआर ने समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर समय पर बसों की उपलब्धता एवं ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. साथ ही बैठक में यह जानकारी दी गई कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्राप्त प्रदत शक्तियों के अंतर्गत निर्वाचन कार्यों को सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वाहनों, पेट्रोल पंप, विद्यालय अथवा आवश्यकता अनुसार भवनों को अधिग्रहीत करने का अधिकार प्राप्त है. आवश्यकता पड़ने पर लागू किए जाने की बात कही गई. बैठक में सभी ने सहयोग देने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला नजारत उप समाहर्ता नीलेश कुमार मुर्मू, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत अन्य लोग उपस्थित थें. इसे भी पढ़ें-पोलिंग">https://lagatar.in/make-sure-to-arrange-vehicles-before-polling-ddc/">पोलिंग

से पहले ही वाहन की व्यवस्था करें सुनिश्चित : डीडीसी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/27rc_m_104_27022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही