Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : डीसी ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, केसीसी योजना पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Garhwa: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को लेकर बैठक की. मौके पर एसबीआई, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों में KCC के लंबित आवेदन एवं स्वीकृत आवेदन की समीक्षा की गई. वर्ष 2023-24 में किए गए स्वीकृत आवेदनों में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 236 आवेदन, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 191 आवेदन, इंडियन बैंक द्वारा 130 आवेदन, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा 96 आवेदन, बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 67 आवेदन, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 67 आवेदन, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 57 आवेदन, केनरा बैंक द्वारा 8 आवेदन, एचडीएफसी द्वारा 3 आवेदन एवं बैंक ऑफ़ बड़ोदा द्वारा केवल 1 आवेदन, यानी कुल 856 आवेदन स्वीकृत पाए गए. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cid-arrested-the-accused-from-kerala-for-sending-child-pornography-videos-by-taking-money/">झारखंड

: पैसे लेकर बच्चों का पोर्नोग्राफी वीडियो भेजने का आरोपी को सीआईडी ने केरल से किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/27rc_m_110_27092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

केसीसी आवेदन के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने बैंको द्वारा किए गए केसीसी आवेदन स्वीकृति के प्रदर्शन को संतोषजनक नहीं बताते हुए अविलंब लंबित पड़े 4211 आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने एक-एक कर लंबित आवेदन की जानकारी ली. बैंक प्रतिनिधियों से केसीसी ऋण का लाभ किसानों को देने में आ रही समस्या को साझा करने को कहा. शत प्रतिशत किसानों को केसीसी का लाभ मुहैया कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधि को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा, जिससे KCC योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि आपस में समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर गढ़वा जिला के किसानों को केसीसी ऋण का लाभ देने की दिशा में कार्य करें. बैठक में डीडीएम नाबार्ड, लक्ष्मण कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, एके मांझी, जिला कृषि पदाधिकारी, शिवशंकर प्रसाद, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार समेत सभी बैंक प्रबंधक/प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-cyber-criminal-who-cheated-rs-87-lakh-29-thousand-arrested-from-ghaziabad/">रांची

: 87.29 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गाजियाबाद से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही