Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : डीसी ने चुनाव कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक

Garhwa:  समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की. विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. मौके पर पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन सेल, इलेक्टोरल सेल और ईवीएम मैनेजमेंट सेल, ट्रेनिंग सेल, एमसीसी, लॉ एंड ऑर्डर सेल, कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, स्वीप सेल, आईटी सेल, पोस्टल बैलट, EDC सेल, मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल, मेटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल, कंट्रोल रूम एवं हॉटलाइन सेल, ऑब्जर्वर सेल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सेल, स्ट्रॉन्ग रूम सेल, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्यूनिकेशन प्लान सेल, जिला डॉक्यूमेंटेशन सेल, नॉमिनेशन एवं रिसीविंग सेल, एमसीएमसी सेल, वेलफेयर सेल एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन सेल की एक-एक कर बिंदुवार समीक्षा की गई. उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी पालन करें. साथ ही सभी को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने को कहा. इसे भी पढ़ें-IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-hyderabad-created-history-made-the-biggest-score-till-date/">IPL

2024 : हैदराबाद ने रचा इतिहास, बना दिया अबतक का सबसे बड़ा स्कोर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/15rc_m_163_15042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, निदेशक डीआरडीए रवीश राज सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गोपनीय प्रभारी-सह-भू अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह स्वीप नोडल प्रमेश कुशवाहा, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह समेत विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थें. इसे भी पढ़ें-10">https://lagatar.in/banks-should-give-information-about-transactions-of-more-than-rs-10-lakh-to-income-tax-department-ddc/">10

लाख रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को दे बैंक : डीडीसी  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही