Search

 
 
 

गढ़वा : लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक

 
Garhwa: लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने समीक्षा बैठक की. बैठक में मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा की उपलब्धता, भलनरेबल मतदान केन्द्र/क्रिटिकल/नॉन क्रिटिकल मतदान केन्द्र, भलनरेबिलिटि मैपिंग, रूट चार्ट, बूथ अवेयरनेस, व्हील चेयर की आवश्यकता एवं उपलब्धता समेत अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गयी. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी से जानकारी ली. इसके अलावा उत्पाद अधीक्षक को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. डीसी ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक नाका पर तैनात पुलिस के जवानों को सक्रिय रहकर हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-क्राइम">https://lagatar.in/crime-branch-sought-reply-from-delhi-cm-in-three-days-in-mla-horse-trading-case-kejriwal-said-police-is-being-dramatized/">क्राइम

ब्रांच ने विधायक खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली सीएम से तीन दिन में जवाब मांगा, बोले केजरीवाल, पुलिस से नौटंकी करवाई जा रही है
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/03rc_m_77_03022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मतदान केंद्रों पर आश्वयक सुविधा मुहैया कराने का निर्देश

साथ ही डीसी ने मतदान केन्द्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) फैसिलिटी के तहत पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, रैंप की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया. मतदान के दिन पोलिंग पार्टी एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसकी व्यवस्था करने को कहा गया. मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समय-समय पर स्वीप कोषांग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर रतन कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, उत्पाद अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-phool-kumaris-leg-is-rotting-due-to-financial-constraints-proper-treatment-is-not-being-given/">लातेहार

: फूलकुमारी का सड़ रहा पैर, आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज नहीं हो रहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही