Search

 
 
 

गढ़वा: डीसी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, दिये निर्देश

 
Arun Kumar Garhwa: डीसी रमेश घोलप मंगलवार को जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे. उनके साथ एसपी अंजनी कुमार झा भी थे. उन्होंने प्लस टू हाईस्कूल में बनाये गये मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर कांउन्टिंग का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ मतगणना कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/conflict-in-jmm-congress-has-stopped-top-congress-leaders-including-avinash-pandey-met-chief-minister-hemant/">जेएमएम-कांग्रेस

में अंर्तकलह पर विराम !, मुख्यमंत्री हेमंत से मिले अविनाश पांडे समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता  
डीसी और एसपी ने मतगणना कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य जारी है. पहला दिन होने के कारण शुरुआती दौर में मतगणना कार्य की गति धीमी है. सभी निर्वाची पदाधिकारियों को जल्द ही कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस आलोक कुमार, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-journey-of-8-years-is-unmatched-annapurna-devi/">मोदी

सरकार का 8 साल का सफर बेमिसाल है : अन्नपूर्णा देवी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही