Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण, सजग रहने का दिया निर्देश

 
Garhwa: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने मीडिया एवं पब्लिसिटी कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम समेत कई अन्य कोषांगों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को कोषांग के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सामग्रियों के पूर्ति के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया. साथ ही कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों को नियमित रूप से निर्वाचन संबंधी कार्यों को संपादित करने का निर्देश दिया. लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात कोषांगों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति पर उन्होंने जोर दिया. चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को कहा गया. मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नप गढ़वा सुशील कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-मतदान">https://lagatar.in/provide-basic-facilities-at-polling-stations-deputy-commissioner/">मतदान

केंद्रों पर मूलभूत सुविधा कराएं उपलब्ध : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही