Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं

Arun Kumar Garhwa : गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी एवं उसके निष्पादन का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. जनता दरबार में जमीन विवाद, कृषि ऋण माफी योजना, राशनकार्ड समेत कई समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे. डीसी ने बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनी और उसका समाधान का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. बिसुनपुरा प्रखंड के ग्राम अमहर खास निवासी सुचिता देवी, पति दिनेश कुमार गुप्ता ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया, उपायुक्त ने आवेदन की जांच की कार्यवाही के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिए. डंडई प्रखंड के तसरार ग्राम निवासी इलियास अंसारी, पिता रहमत अंसारी ने कृषि ऋण माफी योजना के लिए आवेदन दिया. इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही