Search

 
 
 

गढ़वा: जनता दरबार में डीसी ने सुनी फरियाद

 
Garhwa: डीसी रमेश घोलप ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में काफी संख्या में फरियादी पहुंचे. डीसी ने सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों व शिकायत पत्रों को त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा. जनता दरबार में खाद्य आपूर्ति के तहत नए राशन कार्ड बनाने और राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए कई आवेदन आये. आवेदकों को बताया गया कि ऑनलाइन किए गए आवेदकों के सभी आवेदन उनके योग्य पाए जाने पर स्वीकृत कर दिए जाएंगे. आदेवकों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि इसके लिए संबंधित प्रखंडो और पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर से 14 नवंबर तक शिविर लग रहा है. शिविर में भी आकर अपनी समस्याओं को रख सकते हैं. वहीं जनता दरबार में कांडी प्रखंड के रामभजन राजवार और अन्य ने भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के संबंध में आवेदन दिया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-mahakal-lok-on-tuesday-the-temple-corridor-is-grand/">पीएम

मोदी मंगलवार को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन, भव्य है मंदिर कॉरिडोर
उन्होंने अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने का अनुरोध किया. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने तत्काल अंचल अधिकारी कांडी से फोन पर बात कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया. इसके अलावा जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा, भूमि विवाद, जमीन संबंधी अन्य मामले, अतिक्रमण, राशन कार्ड निर्माण एवं आवास, घरेलू हिंसा और रोजगार सृजन से संबंधित मामले आये. डीसी ने सभी पर त्वरित कार्रवाई करने का संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आदेश दिया. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही