Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी ने जनता दरबार में आमलोगों की सुनी फरियाद

 
Garhwa : उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. मौके पर उन्होंने फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी. शेखर जमुआर ने समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, पेंशन, आवास समेत दूसरी समस्याओं को लेकर लोग उपस्थित थे. घटहुआ कला पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार कृष्णा प्रसाद साहू की शिकायत की गई. राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया. डीसी ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. इसे भी पढ़ें :सुप्रीम">https://lagatar.in/the-high-court-will-now-hear-on-thursday-the-case-related-to-the-possession-of-the-land-of-the-late-supreme-court-judge/">सुप्रीम

कोर्ट के दिवंगत जज की भूमि पर कब्जा से जुड़े केस में अब गुरुवार को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18rc_m_152_18072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

पीएम आवास दिलाने की गुहार

वहीं डूमर सोता गांव निवासी मनिया देवी, पति-अशोक ठाकुर ने कच्चे मकान का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई. मामले में डीसी ने कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. रमना प्रखंड के बहियारखुर्द गांव निवासी ओजरली मियां, पिता-स्व. मवल मियां ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से आवास निर्माण करने के संबंध में आवेदन दिया. मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को कहा गया. इसी तरह आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देशित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18rc_m_153_18072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ponds-dry-due-to-lack-of-rain-fish-farmers-are-unable-to-find-a-solution/">धनबाद:

बारिश के अभाव में सूखे तालाब, मछली पालकों को सूझ नहीं रहा उपाय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही