Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : डीसी ने आमलोगों की सुनी समस्या, जल्द समाधान का दिया भरोसा

Arun Kumar Yadav Garhwa : उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार में आमलोगों की समस्याएं सुनी और जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप आए लोगों ने एक-एक कर मिले और उनकी समस्या जाना. इन समस्याओं में मुख्य रूप से राशन कार्ड, पेंशन, आवास, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, स्वास्थ्य संबंधित मामले, भूमि विवाद, विद्युत बिल समेत अन्य कई मामले शामिल थे. उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया. उपायुक्त ने आमजनों को भी भरोसा दिलाया कि जल्द उनकी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें:खाद्य">https://lagatar.in/jharkhand-has-not-sent-any-proposal-to-the-center-for-food-processing-industry-in-three-years/">खाद्य

प्रसंस्करण उद्योग के लिए झारखंड ने तीन साल में केंद्र को नहीं भेजा कोई प्रस्ताव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ddd-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

डीसी ने तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश

सगमा प्रखंड के बीरबल निवासी विमला देवी ने आवेदन देते हुए बताया कि पति अवध भुईयां द्वारा उन्हें छोड़कर किसी अन्य महिला से शादी कर लिया है. उन्हें अपने घर एवं जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया गया है. उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके पालन पोषण एवं देखभाल करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त रमेश घोलप ने उन्हें यथासंभव सरकारी सहायता देने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. चिनियां प्रखंड के खुर्री पंचायत, ग्राम-मसरा, टोला-मुरटंगी निवासी सविता कुमारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा नही है. जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधा एवं प्राथमिक शिक्षा से बच्चें वंचित हो रहे है. उन्होंने कहा कि मुरटंगी टोले की कुल जनसंख्या 629 है, जिसमें कोरवा आदिम जनजाति की संख्या 390 है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीडीपीओ को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया. मौके पर डीआरडीए निदेशक, दिनेश प्रसाद सुरीन समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dddd-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें:सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-rejected-the-petition-to-ban-bbc-said-this-is-a-completely-false-idea/">सुप्रीम

कोर्ट ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज की, कहा- यह पूरी तरह मिथ्या विचार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही