Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : डीसी ने जनता दरबार में आमलोगों की सुनी समस्या समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Garhwa: उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी और उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश किया. जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन, आवास, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों ने उपायुक्त से गुहार लगाई. ऊंटरी प्रखंड के अहीर पूर्व ग्राम निवासी दुर्गा कुमारी पति अमीरका राम ने बताया कि उन्होंने नए राशनकार्ड बनाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया, परंतु आवेदन बीएसओ स्तर पर पेंडिंग है. मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. गढ़वा प्रखंड के ग्राम खजुरी निवासी अजय नंदन तिवारी ने NH75 निर्माण कार्य में अपने भूमि की मुआवजा भुगतान में वृद्धि करने को लेकर आवेदन दिया. मामले की जांच एवं कार्रवाई हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. मंझिआंव प्रखंड के ग्राम मंझिआंव निवासी संजीव कुमारी, पिता स्वर्गीय राम केवल साह ने अपने पिता की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया. इसी तरह कई तरह के मामले आये. उपायुक्त ने आमलोगों को समय पर समस्या के निपटारे का भरोसा दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_89_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-said-there-is-no-issue-on-seat-sharing-in-india-alliance-hits-back-at-giriraj/">तेजस्वी

ने कहा, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर पेंच नहीं, गिरिराज पर पलटवार
दूसरी खबर

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, कार्रवाई करने के निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_83_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Garhwa: जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए कदम उठाये जा रहे हैं. गढ़वा उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई थी. बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम समेत कई वरीय पदाधिकारी ने भाग लिया. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी रंका रामनारायण सिह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार समेत अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया.

शिकायत मिलते ही करें कार्रवाई : डीसी

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित शिकायत प्राप्ति पर त्वरित कार्रवाई करें. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा. बैठक में उपायुक्त ने स्टॉक यार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि एनजीटी द्वारा 10 जून से लगाए गए बालू के खनन संबंधित रोक 15 अक्टूबर से हटा लिया गया है. चिन्हित बालू घाटों से अब बालू का उठाव किया जा सकता है. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को लीगल बालू धुलाई को ना रोकने का निर्देश दिया. हालांकि निर्गत रसीद देखने को कहा गया. रात्रि के समय पैनी नजर रखते हुए ढुलाई पर कार्रवाई का निर्देश दिये गये. विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट आदि के माध्यम से भी इसकी जांच करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-anti-crime-checking-and-night-patrolling-came-out-in-the-city-at-midnight/">जमशेदपुर

: आधी रात को शहर में निकले एसएसपी, एंटी क्राइम चेकिंग और नाइट पेट्रोलिंग का जाना हाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_85_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, जिला खनन पदाधिकारी नन्ददेव बैठा, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज कुमार समेत ऑनलाइन माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही