Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का निर्देश

 
Garhwa : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयािरयों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, बीईईओ, बीपीओ, कनीय अभियंता, संबंधित तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, बीडीओ-सीओ समेत कई पदाधिकारी शामिल थे. सबसे पहले मतदान केंद्रों पर एएमएफ अर्थात आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने को लेकर सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी से जानकारी ली गई. इस दौरान बीडीओ एवं झारखंड शिक्षा परियोजना के कनीय अभियंता ने बताया कि अधिकांश मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, रैंप, साफ-सफाई, बल्ब, पंखा, चार्जिंग प्वाइंट्स समेत अन्य व्यवस्था कर ली गई है. साथ ही प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कुछ मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं में कमियां पाई गई. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने स्तर से दोबारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण समेत उपरोक्त अन्य व्यवस्थाओं को 2-3 दिनों के अंदर दुरुस्त कर लेने को कहा. स्कूलों में बनाये गये मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं को ससमय बहाल करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं शिक्षा विभाग के ही बीपीओ, बीईईओ, कनीय अभियंता, प्रधानाचार्य आदि से समन्वय स्थापित कर सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मतदान कार्यों में संलग्न मतदान कर्मियों समेत सुरक्षा कर्मियों को कोई कठिनाई न हो. बूथ लेवल अवेयरनेस को लेकर भी निर्देश दिए गये, जिसके तहत जेएसएलपीएस, एनवाईके, स्कूलों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविकाओं, महाविद्यालयों के शिक्षकों/कर्मियों, एसबीएम के कर्मियों समेत अन्य जो अवेरनेस कार्यक्रम में संलग्न हो, उन्हें पूर्ण सक्रियता के साथ जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-released-the-fifth-list-of-candidates-sita-soren-from-dumka-dhullu-mahato-from-dhanbad-and-kalicharan-singh-from-chatra-got-the-ticket/">बीजेपी

ने जारी प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट, दुमका से सीता सोरेन, धनबाद से ढुल्लू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह को मिला टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही