Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : बूढ़ा पहाड़ पहुंचे डीसी-एसपी, मतदान के लिए किया प्रेरित

स्वीप कार्यक्रम के तहत हेसातु पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं को किया गया जागरूक Garhwa:  लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जामुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बरगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ एवं हेसातु पंचायत का दौरा किया. नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ डीसी पहुंचे और वहां के मतदाताओं से 13 मई को पलामू लोकसभा के लिए मतदान करने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र, जिला एवं देश के विकास में आप सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के लोगों से भयमुक्त माहौल में बिना किसी दबाव में नैतिक रूप से मतदान करने का आह्वान किया. एसपी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंतित होने की कोई आवश्यकता नही है. गढ़वा पुलिस एवं सीआरपीएफ बटालियन संयुक्त रूप से आपकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए आपके क्षेत्र में तैनात है. इसलिए भयमुक्त माहौल में आप मतदान करें. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-imposed-a-fine-of-rs-1-25-lakh-on-union-minister-arjun-munda/">झारखंड

हाइकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर लगाया 1.25 लाख का जुर्माना, जानिये क्या है मामला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/06rc_m_118_06042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सीआरपीएफ के कार्यों की सराहना

इस दौरान सीआरपीएफ कैम्प में निशुल्क पढ़ाई कर रहे बच्चों से भी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात की. डीसी ने खुशी व्यक्त करते हुए सीआरपीएफ के कार्यों एवं उनके द्वारा क्षेत्र के बच्चों को दिए जा रहे निशुल्क शिक्षा की सराहना की. बच्चों ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को कविता भी सुनाया. मौके पर उपस्थित ग्रामीण जनता की भी उपायुक्त ने समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. शत प्रतिशत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने संबंधित निर्देश भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. उपायुक्त ने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे. सभी मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो जिससे कि बारगढ़ के बूढ़ा पहाड़ में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराई जा सके. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rats-have-eaten-away-19-kg-of-cannabis-and-9-kg-of-ganja-kept-in-the-warehouse-of-the-police-station/">धनबाद

: चूहे चट कर गए थाने के मालखाना में रखा 19 किलो भांग और 9 किलो गांजा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/06rc_m_116_06042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बूढ़ा पहाड़ का हो रहा विकास : शेखर जमुआर

बता दें कि बूढ़ा पहाड़ पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आता था, जिसे अब नक्सल मुक्त करा लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने मतददाताओं की मांग पर विचार करने की बात कही. मतदान केंद्र नजदीक स्थल पर बनाये जाने की बात पर जोर दिया. वहीं उपायुक्त शेखर जमुआर ने मतदान दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताया. उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्रों में बेहतर विकास के लिए एक अच्छा जन प्रतिनिधि होना आवश्यक है. इसके लिए आपका वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि जबसे बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त कराया गया है, तब से यहाँ लगातार विकास के कार्य किये जा रहे हैं, ताकि आमजनों को कोई भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव न झेलना पड़े. विद्युत आपूर्ति के संबंध में मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल द्वारा बताया गया कि 10 से 15 दिनों के अंदर विद्युत बहाल कर दिए जाएंगे. इसी प्रकार पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा उक्त क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की बात कही गई. बूढ़ा पहाड़ गांव के वैसे बच्चे-बच्चियां जिनका नाम स्कूलों दर्ज नहीं है, उनका नाम एक सप्ताह के अंदर निकटवर्ती विद्यालय में दर्ज कर देने की बात कही गई. स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार करने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रूद्र प्रताप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग प्रमेश कुशवाहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी व कर्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भंडरिया एवं बरगढ़ JSLPS के DPM सुशील कुमार दास, चिकित्सा पदाधिकारी, उक्त प्रखण्डों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही