Garhwa : गढ़वा डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडेय ने देर रात कई थानों की विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इस क्रम में डीसी-एसपी नगर ऊंटारी थाना पहुंचे और विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर रतन कुमार सिंह, डीसीएलआर अब्दुल समद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर ऊंटारी विकास कुमार उपस्थित थे. इस दौरान डीसी ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
गढ़वा : डीसी-एसपी ने देर रात नगर ऊंटारी थाना का लिया जायजा, दिये निर्देश
Last Updated: Jan 22, 2024 12:00 AM (IST)