Search

 
 
 

गढ़वा : सीएम के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

 
Garhwa :  सीएम चंपई सोरेन के 10 फरवरी को गढ़वा जिले के डुमरो स्थित मैदान में संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी उपायुक्त शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडे ने जायजा लिया. मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. डीसी और एसपी ने  कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था, वीवीआईपी एंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लाभुकों व लोगों के बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई व साज सज्जा, पेयजल व अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिये. साथ ही कार्यक्रम की सारी तैयारियों को निर्धारित समय के अंदर पूरा को कहा. इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, नजारत उप समाहर्ता-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल/ भवन प्रमंडल/ आरईओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही