Search

 
 
 

गढ़वा : गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, परेड का हुआ पूर्वाभ्यास

 
Garhwa :  गढ़वा के गोविंद प्लस टू हाई स्कूल के मैदान (टाऊन हॉल) में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले  कार्यक्रमों की अंतिम तैयारियों का डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडेय ने जायजा लिया. इस दौरान परेड सहित अन्य सभी कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. जीप पर सवार होकर डीसी और एसपी ने परेड का निरीक्षण किया. इसके बाद डीसी ने झंडोत्तोलन किया. झंडा फहराने के बाद टाऊन हॉल में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों और आमजनों ने राष्ट्र गान गाया. मौके पर शेखर जमुआर और दीपक कुमार पांडेय ने परेड में भाग ले रहे सभी प्लाटून की हौसला अफजाई करते हुए 26 जनवरी को पूरे जोश के साथ परेड करने को कहा. इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/24rc_m_27_24012024_1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/24rc_m_26_24012024_1.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/24rc_m_24_24012024_1.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही