Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी ने सेल्फी लेकर की #IamVerifiedVoter अभियान की शुरुआत

 
Garhwa : आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इसी उद्देश्य से संपूर्ण झारखंड में 4 मार्च 2024 को प्रातः 10:00 बजे से ही सोशल मीडिया के माध्यम से #IamVerifiedVoter अभियान चलाया गया. उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर ने सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की. साथ ही अपर समाहर्ता एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भी सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की. मतदाताओं से अपील की गई कि मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें. संतुष्ट होने के बाद वोटर इनफॉरमेशन स्लिप की प्रति के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि पर #IamVerifiedVoter का उपयोग करते हुए पोस्ट करें. डीसी  ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है, जिसको लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-road-accident-in-motihari-three-people-of-the-same-family-died/">बिहारः

मोतिहारी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही