Search

 
 
 

गढ़वा : डीडीसी ने की स्वास्थ्य अनुश्रवण समिति की बैठक समेत 2 खबरें

 
पहली खबर Garhwa : उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु गठित जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की. उन्होंने प्राप्त आवंटन के आलोक में पीएचसी एवं सीएचसी भवन निर्माण हेतु समीक्षा की. 15वें वित्त मद के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण हेतु 476 करोड रुपए जिला परिषद को प्राप्त हुआ था. स्वास्थ्य उप केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण प्रस्तावित है. समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित सूची के अनुसार चिनिया पीएचसी, गोबरदाहा एचएससी, कोनमंडरा, एचएससी, पचपड़वा एचएससी, जरही एचएससी, पतीला एचएससी, कुंबाखुर्द एचएससी एवं सरकोनी एचएससी प्रस्तावित है. इसमें जरही एवं पतीला में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जबकि सरकोनी, कुम्बाखुर्द उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं है, जिसे अंचल अधिकारी से भूमि प्रतिवेदन प्राप्त करने हेतु निर्णय लिया गया.

बैठक में ये रहे मौजूद

मौके पर निदेशक, डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, सिविल सर्जन गढ़वा अनिल कुमार ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव निकिता बाला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे एवं अन्य उपस्थित थे. दूसरी खबर

केतार प्रखंड उप प्रमुख ने डीसी से पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में उपस्थित नहीं रहने की शिकायत की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ddd-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Garhwa : जिले के केतार प्रखण्ड के उपप्रमुख शंभू सिंह खरवार ने उपायुक्त के समक्ष पंचायत समिति की बैठक नहीं करवाने की मौखिक शिकायत की. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने पंचायत समय बैठक के लिए पत्र जारी कर प्रखंड के सभी विभागों के प्रभारी को 27 जनवरी को समय 11 बजे दिन में प्रखंड भवन सभागार में उपस्थित होने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि उपायुक्त के द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अचौक निरीक्षण किया गया था. इस निरीक्षण के दौरान उपप्रमुख शंभू सिंह खरवार के द्वारा उपायुक्त के समक्ष बीडीओ मुकेश मछुआ पर प्रमुख के पक्ष लेने का आरोप लगाया था. वहीं 15वे वित्त से हो रही योजनाओं की जानकारी सहित पंचायत समिति की दोबारा बैठक नहीं करने का भी आरोप लगाया था. इस पर तत्काल पहल की गई. इसे भी पढ़ें– गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-youth-killed-in-road-accident-many-injured/">गढ़वा

: सड़क हादसे में युवक की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही