Search

 
 
 

गढ़वाः जंगल के नाले से युवक का शव बरामद

परिजनों ने बताया कि आशीष 11 सितंबर को घर से निकला था. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई  और उसकी खोजबीन शुरू कर दी. दूसरे दिन भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला.
 

Garhwa : गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर के कुंबा खुर्द गांव के समीप स्थित जंगल के नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान गांव के आशीष अगरिया (20 वर्ष) के रूप में की गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया.


 परिजनों ने बताया कि आशीष 11 सितंबर को घर से निकला था. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई  और उसकी खोजबीन शुरू कर दी. दूसरे दिन भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला. अगले दिम शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली कि अमरसरई टोला के जंगल स्थित नाला में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. परिजन तुरंत वहां पहुंचे और शव की पहचान की.


 परिजनों ने बताया कि आशीष की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, इसी वजह से वह अक्सर घर से बिना बताये निकल जाता था. उन्होंने आशंका व्यक्त की कि वह रास्ता भटककर जंगल की ओर चला गया और नाले में गिरकर उसकी मौत हो गयी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही