Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: रंका में स्थायी बस स्टैंड की मांग, जाम लगने से यात्री परेशान

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा का रंका व्यस्त शहर माना जाता है. यहां रोजाना काफी संख्या में बसों का आवागमन होता है. ऐसे में स्थायी बस स्टैंड नहीं होने से यात्री सहित एजेंट काफी परेशान हैं. यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लगातार न्यूज की टीम अस्थायी बस स्टैंड पर पहुंची. लोगों से बात कर वास्तविक स्थिति को सामने लायी. बता दें कि अस्थायी बस स्टैंड रंका बाजार के बीच अवस्थित है. वाहनों के आने से यहां जाम की समस्या बनी रहती है. अगर एक साथ दो बसें लग जाती हैं तो पूरी मार्केट जाम हो जाती है. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=PWPwr-xn_8Q

इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-disinvestment-target-failed-9-out-of-36-companies-got-privatized-not-1-point-75-lakh-crore-target-is-now-78-thousand-crore/">मोदी

सरकार का विनिवेश टारगेट फेल, 36 में से 9 कंपनियों का हुआ प्राइवेटाइजेशन, 1.75 लाख करोड़ नहीं, लक्ष्य अब 78 हजार करोड़       
बताया कि आवागमन बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी होती है. एजेंटों का कहना है कि जब जाम लगती है तो जाम हटाने के लिए प्रशासन डंडा लेकर पहुंच जाता है और सभी को हटाने लगता है. एजेंटों की मांग है कि रंका अनुमंडल मुख्यालय में स्थायी बस स्टैंड बने. इस अस्थायी बस स्टैंड से होकर 70 से 80 गाड़ियां हर रोज आया जाया करती हैं. अन्य राज्यों के लिए भी रंका शहर से होकर जाने वाली बसें मेन रोड में ही शहर के बीच रुकने को विवश हैं. एजेंटों की मांग है कि स्थायी बस स्टैंड बने ताकि सभी को सहुलियत हो. इसे भी पढ़ें-  बसपा">https://lagatar.in/bsp-supremo-mayawati-said-there-was-goonda-raj-in-the-sp-government-biased-against-muslims-in-yogi-raj/">बसपा

सुप्रीमो मायावती ने चुनावी बिगुल फूंका, कहा, सपा सरकार में था गुंडा राज,  योगी राज में मुसलमानों से पक्षपात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही