Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा उपायुक्त ने मृतक के परिजनों को दिये एक-एक लाख रुपये

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa : गढ़वा उपयुक्त ने मंगलवार को उन तीन मृतक परिवार को एक एक लाख रुपये मुआवजा स्वरुप दिये जिनके परिजनों की रविवार को आंधी के दौरान बांस की झाड़ में मृत्यु हो गयी. यह घटना महुलिया बरवाही ग्राम की है. आज गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप ने तीन मृतक राजेंद्र भुइयां, मैनेजर राम और फेकन राम भुइया के घर जाकर उनके आश्रित को 1-1लाख रुपये का चेक प्रदान किया.  इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-is-running-a-special-drive-in-the-city-but-still-the-drain-is-blocked-in-many-areas/">रांची

नगर निगम शहर में चला रहा विशेष सफाई अभियान, पर अब भी कई इलाकों में नाली जाम
वहीं मृतक के परिवार को राशन कार्ड, गोल्डन कार्ड, ई श्रम कार्ड श्रमिक निबंधन का लाभ भी प्रदान किया गया. मृतक श्रमिक निबंधन किया हुआ था, जिस कारण उन्हें आज 1 लाख का चेक दिया गया.इस घटना पर गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए लोगों से अपील किया कि मजदूरी करने वाले सभी लोग अपना श्रम विभाग में निबंधन कराकर  श्रमिक कार्ड अवश्य बनवाये.उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद सभी लोगों को श्रमिक कार्ड बनवाने के लिये कैम्प का आयोजन किया जाएगा.     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही