Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : फाइलेरिया से ग्रसित 10 मरीजों को उपायुक्त ने दी ट्राइसाइकिल

Advertisement
Advertisement
Garhwa:  जिला में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत लिम्फेडेमा (फाइलेरिया) से ग्रसित 10 मरीजों को चिन्हित कर उन्हें ट्राइसाइकिल दिया गया. फाइलेरिया से जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय परिसर में ट्राइसाइकिल दिया. ट्राईसाइकिल स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से उपलब्ध कराया गया है. गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों यथा- गढ़वा, मंझिआंव, डंडई और रंका के दुबराज चंद्रवंशी, जगन्नाथ साव, मेहरून बीबी, शैलेश प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, विट्ठल राम, रामचंद्र साव, कुदुस खलीफा, शिवनाथ राम एवं सूरज राम को ट्राईसाइकिल दिये गये. इसे भी पढ़ें-मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-both-the-legs-of-the-girl-were-fused-due-to-burning-minister-joba-got-the-operation-done-in-rims/">मनोहरपुर

: जलने से जुड़ गये थे बच्ची के दोनों पैर, मंत्री जोबा ने रिम्स में कराया ऑपरेशन

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, डॉ. पुष्पा सहगल, सीडीपीओ गढ़वा, जिला वीबीडी सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी, पिरामल फाउंडेशन से कमल मिश्रा, कामेश कुमार, विजय पांडेय, संजय कुमार सिंह एवं शिल्पा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-फर्जी">https://lagatar.in/two-highways-carrying-minerals-on-fake-challan-seized-fir-lodged-against-owner-and-driver/">फर्जी

चालान पर खनिज ढो रहे दो हाइवा जब्त, मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही