Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र समेत 4 खबरें

Garhwa : उपायुक्त ने प्रधान सहायक के आश्रित रोहन राज को नियुक्ति पत्र दिया. बता दें कि भवनाथपुर में सहायक पद पर इनके पिता कार्यरत थे. समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर ने मृत प्रधान सहायक, प्रखण्ड कार्यालय, भवनाथपुर के आश्रित पुत्र रोहन राज को नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. डीसी ने उन्हें मेहनत, लगन एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर स्थापना उप समाहर्ता अरुण उंराव उपस्थित थे. रोहन राज की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट है. शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप रोहन राज को गढ़वा समाहरणालय संवर्ग के अंतर्गत निम्नवर्गीय लिपिक (वर्ग 03) के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-record-breaking-heat-and-power-cut-upset-people/">रांचीः

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और पावर कट ने लोगों को किया परेशान
दूसरी खबर

उपायुक्त ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी समस्याएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjj-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Garhwa : उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं को डीसी ने ध्यान से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को समस्या समादान का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, मानदेय भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामले कई मामले आये. गढ़वा प्रखंड के ग्राम कोरवाडीह निवासी इशफाक अंसारी, पिता अलाउद्दीन अंसारी ने अपनी जमीन की मापी हेतु सरकारी अमीन उपलब्ध कराने संबंधित आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया. तीसरी खबर

खिलाड़ी उत्साह के साथ वॉलीबॉल के तकनीकी पहलुओं को सीख रहे : कुलदीप 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkkk-9.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Garhwa : जिला मुख्यालय में झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देश पर गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित 8 दिवासीय गैर आवासीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल शिविर का आयोजन किया जा रहा है. तीसरे दिन अपने निर्धारित समय 6:00 बजे सुबह से शिविर प्रारंभ हुआ. सर्वप्रथम खिलाड़ियों को प्रशिक्षक कुलदीप गौंड ने वार्म अप अभ्यास कराया. इसकेबाद गेंद के साथ अंडर हैंड एवं फिंगरिंग का अभ्यास कराया गया. साथ ही साथ खिलाड़ियों को स्मैशिंग के लिए जंप के तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक ने कहा कि खिलाड़ी उत्साह के साथ वॉलीबॉल के तकनीकी पहलुओं को सीख रहे हैं. प्रशिक्षण स्थल पर संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी, संघ के संयुक्त सचिव पंकज मिश्रा, डे बोर्डिंग के प्रशिक्षक प्रभात रंजन तिवारी,रामाशंकर सिंह,सीनियर खिलाड़ी अंशु दुबे,समर रजा, बबलू कुमार,सुबोध कुमार पाठक,शिवम कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आपके">https://lagatar.in/what-happened-throughout-the-day-in-your-district-read-6-news-of-koderma-together/">आपके

जिले में दिनभर क्या हुआ, एक साथ पढ़ें कोडरमा की 6 खबरें
चौथी खबर

सड़क हादसे में युवक घायल, रिम्स रेफर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/gggg-16.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Garhwa : जिले के मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रह गांव निवासी उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है. बता दें कि वह गढ़वा से अपने घर जा रहा था, इसी दौरान पचपेड़ी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक से गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही