Search

 
 
 

गढ़वा : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या

 
Garhwa: उपायुक्त शेखर जमुआर ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं को उपायुक्त ने बारी-बारी से सुनी और उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजना का लाभ समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र इसके निराकरण का आश्वासन दिया. सर्वप्रथम ग्राम नावाडीह प्रखंड डंडई निवासी सरोज देवी, बुधनी देवी ने अबुआ आवास योजना के तहत आवास का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-flagged-off-jagrookta-rath-said-pension-taking-beneficiaries-should-submit-applications/">धनबाद

: जागरुकता रथ को डीसी ने दिखाई हरि झंडी, कहा- पेंशन लेने वाले लाभुक जमा करें आवेदन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/16rc_m_50_16022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

नक्सली ने बेटा की कर दी हत्या, नौकरी की मांग

भंडरिया प्रखंड के खजूरी निवासी रामप्रीत यादव ने आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में उनके एक पुत्र को नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी. उन्होंने मुआवजा एवं नौकरी के संबंध में आवेदन दिया, गढ़वा प्रखंड के करमडीह ग्राम निवासी बसंत राम ने कूप निर्माण का पैसा नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया. मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को निर्देशित किया गया. इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के सामने रखा. इसे भी पढ़ें-चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinet-expanded-basant-rameshwar-deepak-biruwa-mithilesh-hafijul-banna-baby-devi-became-ministers/">चंपाई

कैबिनेट का विस्तार, बसंत, रामेश्वर, दीपक बिरुवा, बादल, मिथिलेश,हफिजुल, बन्ना, बेबी देवी बनी मंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही