Search

 
 
 

गढ़वा : डीएफओ ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, जंगल बचाने की अपील

 
Bhavnathpur, Garhwa: उतरी वन क्षेत्र के डीएफओ एबीन बेनी इब्राहिम ने प्रखंड के अरसली उतरी पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक कर पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से जंगल को बचाने का अपील की. डीएफओ ने बताया कि जंगल, पहाड़ों से हमें ही नहीं बल्कि जंगली जीव जंतुओं को भी फायदा है. जीने के लिए यही जंगल काम आते हैं. जानकारी के अभाव में या जान बूझकर कुछ लोग जंगल में लगे पेड़ पौधे और पहाड़ों को नुकसान पहुंचा रहे है जो कानून जुर्म है. वैसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि लोग जंगल में अभी महुवा फल चुनने के लिए अनावश्यक रूप से आग लगा रहे है जिससे पेड़ पौधे के साथ-साथ जीव जंतु और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है. ऐसे में पहले जंगल को बचाने के लिए आम ग्रामीणों की जिमेवारी बनती है कि इस पर रोक लगाए. इस तरह की घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाए या वन विभाग को सूचित करें. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि तासबीन अंसारी, वार्ड सदस्य, बीडीसी और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/bjp-ajsu-made-strategy-for-lok-sabha-and-gandey-assembly-by-elections/">लोकसभा

और गांडेय विस उपचुनाव को लेकर BJP-AJSU ने बनायी रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही