Search

गढ़वा: डीएफओ ने लिया बाघ के मल का सैंपल, भेजा जाएगा देहरादून

Garhwa: दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ एबिन बेनी अब्राहम और पीटीआर के उप निदेशक ने संयुक्त रूप से दक्षिण वन क्षेत्र के इलाकों का निरीक्षण किया. साथ ही बाघ के मल का सैंपल एकत्रित किया. बता दें कि दो दिन पहले बाघ ने दो पशुओं को मार डाला था. उसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. इसे लेकर ही अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया. डीएफओ ने बताया कि प्राप्त किए गए मल को देहरादून और हैदराबाद स्थित लैब में भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बाघ की तस्वीर ट्रैप करने के लिए कैमरे लगाए गए पर उसमें तस्वीर नहीं आ सकी.

वैदेशी गांव में भी बाघ ने दो भैंसों को मारा था

डीएफओ ने कहा कि अभी बाघ ने कहीं नुकसान नहीं पहुंचाया है. वैसे लोगों को सतर्क किया जा रहा है. दूसरी तरफ होमिया में दिनदहाड़े गांव की ओर बाघ के आने से ग्रामीणों में दहशत है. डर के कारण लोगों ने जंगल की ओर जाना बंद कर दिया है. प्रखंड के वैदेशी गांव में ही पिछले शनिवार को बाघ ने हमला कर दो भैंसों को मार डाला था. उसे लेकर ग्रामीण पहले से ही भयभीत थे. अब गांव के किनारे के जंगल में बाघ के आकर पशुओं पर हमला करने से काफी दशहत में हैं. लोग गांव से अकेले जंगली सड़क से होकर न तो बाजार आ रहे हैं न ही घरों से काम करने निकल रहे हैं. इसे भी पढ़ें – शेख">https://lagatar.in/india-will-not-extradite-sheikh-hasina-visa-extended-bangladesh-cancelled-passport/">शेख

हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करेगा भारत, वीजा बढ़ाया, बांग्लादेश ने पासपोर्ट रद्द किया…

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp