Search

 
 
 

गढ़वा : मतदाता जागरूकता पर चर्चा, शत प्रतिशत मतदान पर जोर

 
Garhwa:  धुरकी प्रखंड के धुरकी पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के कैडर, जेएसएलपीएस के सभी कर्मी और संकुल स्तरीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता जागरूकता को लेकर चर्चा की गयी. प्रतिनिधियों को ईवीएम और वीवीपैट की विश्वसनीयता के बारे में बताया गया. इसके कार्य करने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी गयी. मौके पर सभी से 13 मई को वोट देने की अपील की गयी. समूह की दीदी को बताया गया कि आपका एक मत देश के विकास में सहायक होगा. स्वीप के प्रभारी नोडल सह जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के सुशील कुमार दास और जिला प्रबंधक, अख्तर अंसारी ने सभी दीदियों को टॉस्क दिया कि आप सभी मतदान के दिन अपने साथ कम से कम 10 और वोटर को मतदान केंद्र पर ले जायेंगे. उनसे भी मतदान करवाएंगे. मतदान दिवस को एक पर्व की तरह मनाएंगे. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmm-releases-list-of-star-campaigners-chamra-included-lobin-not-named/">झामुमो

ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, चमरा शामिल, लोबिन का नाम नहीं

बाहर रहने वाले मतदाताओं को बुलाने पर जोर

यह भी बताया गया कि आपके परिवार के जो भी सदस्य बाहर हैं, उन सभी को मतदान के दिन घर आने के लिए पत्र लिखेंगे. मतदाताओं को बुलाना सुनिश्चित करेंगे. वैसे सारे बच्चे जिनका नाम वोटर लिस्ट में है और बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, उनको भी बुलाना सुनिश्चित करायेंगे. समूह की दीदियों ने नैतिक मतदान के लिए शपथ ली. साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि मतदान के दिन यानी 13 मई को हम लोग मतदान दिवस को पर्व के रूप में मनाएंगे. खुद भी वोट करेंगे और साथ में 10 दीदी को भी वोट दिलाएंगे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/success-for-ranchi-police-three-arrested-with-looted-jewellery-brown-sugar-and-ganja/">रांची

पुलिस को सफलताः लूट के जेवरात, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही