Garhwa : गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल थाना में सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा और गढ़वा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से खेल सामग्री और कंबलों का वितरण किया. कार्यक्रम शुरू होने से पहले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने आईजी राजकुमार लकड़ा को बुके देकर सम्मानित किया. वहीं रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने गढ़वा जिला पुलिस अधीक्षक को बुके देकर सम्मानित किया.
गढ़वा : रंका थाना में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कंबल और खेल सामग्री का वितरण
Last Updated: Jan 28, 2024 12:00 AM (IST)