Search

 
 
 

गढ़वा : 31 कृषक लाभुकों के बीच ॠण का वितरण

 
Garhwa : गढ़वा जिले के रंका प्रखण्ड परिसर में एक दिवसीय कृषक शिविर लगाकर किसानों के बीच ॠण का वितरण किया गया. अनुमंडल स्तरीय इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया जिसमें 705 आवेदन रंका, रमकंडा, चिनिया प्रखंड के किसानों ने शिविर में भाग लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि रंका भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा 30 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाना था लेकिन 15 लोगों को ही दिया जा सका. वहीं पर वनांचल ग्रामीण बैंक गोदरमाना और रंका के द्वारा कुल 24 आवेदन स्वीकृत थे. जिसमें मात्र 4 आवेदन का ही निपटारा किया जा सका. वहीं पर चिनिया से कुल 12 लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड के रूप में ऋण दिया गया. कुल मिलाकर रंका प्रखंड, रमकंडा प्रखंड एवं चिनिया प्रखंड के कुल 31 कृषक लाभुकों के बीच 31लाख 20 हजार रूपये की ऋण राशि झारखंड की हेमंत सरकार के निर्देश पर वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-20-years-rigorous-imprisonment-for-rape-accused/">बोकारो:

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास

सरकार किसानों को कर रही है सहयोग

इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी शंभू राम ने कहा कि ॠण लेना आसान है पर समय पर चुकता करना सबसे बडी बात है. उन्होंने कहा कि यह ॠण वितरित कर सरकार किसानों के लिए खेती के कार्यों में सहयोग कर रही है. इसका किसान लाभ लेकर समय पर चुकता भी करें ताकि उनका सबलता और समृद्ध हो सके. निकिता बाला सहित काफी संख्या में किसान मित्र प्रखंड के कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. चेक का वितरण रंका प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अली अंसारी, मुमताज अली रंगसाज, रंका अंचल पदाधिकारी शम्भु राम, चुटिया के मुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार गुप्ता, कटरा मुखिया अनीमा सिंह चुतरू, मुखिया सिरोई मुखिया सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- उत्तर">https://lagatar.in/rivers-in-spate-in-north-bihar-danger-of-floods-looming/">उत्तर

बिहार में नदियां उफान पर, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही