Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स टीम के लिए चयन प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Garhwa : जिला एथलेटिक्स संघ जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स टीम का गठन कर रहा है. इसके लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्थानीय रामासाहू स्टेडियम में प्रातः 8 बजे से खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कर चयन प्रक्रिया शुरू की गई. चयन प्रतियोगिता में जिले से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इससे पूर्व इसका उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व गढ़वा जिला एथलेटिक संघ के सचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dharna-of-hiwa-organizations-continues-for-the-eighth-day-former-mla-gave-support/">धनबाद

: हाइवा संगठनों का धरना आठवें दिन भी जारी, पूर्व विधायक ने दिया समर्थन

चयन प्रतियोगिता में गढ़वा जिला टीम का होगा गठन

इस चयन प्रतियोगिता के आधार पर गढ़वा जिला टीम का गठन किया जाएगा. ये टीम राज्य प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता चंदनक्यारी मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, बोकारो में आगामी 15-16 जुलाई को होगी. 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर, लांग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, जेवलिन थ्रो, 10000 मीटर रेस वॉक बालक और 5000 मीटर रेस वॉक के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. सभी चयनित खिलाड़ी 13 जुलाई को राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बोकारो प्रस्थान करेंगे. चयनित खिलाड़ियों की घोषणा 10 जुलाई को की जाएगी. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-two-criminals-arrested-for-arson-and-assault-at-bridge-construction-site-two-absconding/">लातेहार

: पुल निर्माण कार्य स्थल पर आगजनी और मारपीट करने पहुंचे दो अपराधी गिरफ्तार, दो फरार 

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, मनोज संसाई, राजन केसरी, आलोक श्रीवास्तव, बास्केटबॉल के जिला सचिव किशोर कुणाल, उपेंद्र राम, शंकर पाल, रंजीत कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के राजेश पांडे, विकास पांडे, राजकुमार, कुश कुमार, सुरजीत पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही