Search

गढ़वा : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीसी ने भाईचारा का दिया संदेश

Garhwa:  शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सजग है. मंगलवार को नए समाहरणालय भवन के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय समेत जिला के अन्य संबंधित वरीय पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. बैठक में उपायुक्त ने जिले में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व संपन्न कराने की बात कही. साथ ही ईद और सरहुल पर्व को भी शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे से मनाने पर जोर दिया गया. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाए गए त्योहारों की जानकारी दी. सभी ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पहले किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना गढ़वा जिला में घटित नहीं हुई है. सभी जाति धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हंसी खुशी से हर पर्व को मनाते आ रहे हैं. बैठक में उपायुक्त ने त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया. जिले के फायर स्टेशन को भी मुस्तैद करने को कहा. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-election-commission-should-conduct-elections-in-the-state-without-religious-and-political-interference-campaign/">चाईबासा

: चुनाव आयोग बिना धार्मिक व राजनैतिक हस्तक्षेप के राज्य में कराए चुनाव : अभियान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/09rc_m_53_09042024_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर : एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की. उन्होंने त्योहारों के दौरान कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करने को कहा. साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आदि ना करने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान प्रशासन के साइबर सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी. उन्होंने रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपस में भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने का अपील की. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-real-brothers-arrested-from-kolkata-in-gst-scam-worth-billions-of-rupees/">जमशेदपुर

: अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले में दो सगे भाई कोलकाता से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//