Search

 
 
 

गढ़वा : जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने लोगों की सुनी फरियाद

 
Garhwa: उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने बारी-बारी से सुनी. समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. ग्रामीणों ने राशन, आवास, राशनकार्ड, भूमि विवाद, समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए. जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द निपटारा होगा. ग्राम पंचायत खरौंधा, प्रखंड कांडी निवासी माधुरी कुंवर ने अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, कांडी को निर्देशित किया गया. ग्राम चिरौंजिया, प्रखंड गढ़वा निवासी रूबी देवी ने राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-and-other-opposition-parties-walkout-from-rajya-sabha-on-jharkhand-issue/">कांग्रेस

सहित अन्य विपक्षी दलों का झारखंड के मुद्दे पर राज्यसभा से वॉकआउट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/02rc_m_52_02022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

केंद्रीय विद्यालय में नौकरी दिलाने की मांग

वहीं ग्राम पतिहारी, थाना बिशुनपुरा निवासी नरेश रजवार ने भू-दान से प्राप्त भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए अंचल अधिकारी बिशुनपुरा को निर्देशित किया गया. आवेदक सिद्धनाथ कुमार राम, सचिन कुमार, हेमवंती देवी, रामनाथ राम, रमेश राम ने आवेदन देते हुए बताया कि टंडवा के टाड़ी में सरकारी केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. पहुंच पथ निर्माण में उनके निजी ख़ातियानी भूमि का अधिग्रहण किया गया है, परंतु इसके एवज में उन्हें अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है. आवेदन समर्पित करते हुए आवेदनकर्ताओं ने अधिग्रहीत भूमि के लिए उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की. साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय में मुफ्त कराने एवं परिजनों को उक्त विद्यालय में ही चतुर्थवर्गीय पद पर नौकरी देने का अनुरोध किया. मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-police-sent-the-accused-of-raping-and-making-video-to-jail/">मेदिनीनगर

: दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही