Search

 
 
 

गढ़वा : जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

 
Garhwa : जिले में मोटरयान निरीक्षक और सड़क सुरक्षा टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट देने आये लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गयी. जागरुकता अभियान के जरिये लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करके अपनी और अन्य लोगों की जान बचायी जा सकती है. साथ ही गाड़ी चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. (पढ़ें, 12">https://lagatar.in/mahasammelan-of-munda-sabha-in-ranchi-on-12-february/">12

फरवरी को रांची में मुंडा सभा का महासम्मेलन)

वाहन चलाते समय ना करें मोबाइल का इस्तेमाल

सड़क सुरक्षा टीम के लोगों ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल ना करने की अपील की. साथ ही मोबाइल के इस्तेमाल कितना खतरनाक यह भी लोगों को बताया. गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने और परिवार सहित अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा. अगर सारे नियमों का पालन नियमित रूप से किया जायेगा तो लोगों का भविष्य उज्जवल होगा. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा सहित अन्य लोग शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : बढ़ती">https://lagatar.in/due-to-increasing-cold-students-not-going-to-college-income-of-e-rickshaws-and-footpath-shops-affected/">बढ़ती

ठंड के कारण कॉलेज नहीं जा रहे स्टूडेंट्स, ई-रिक्शा और फुटपाथ दुकानदारों की आमदनी प्रभावित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही