Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: DMO ने किया बालू घाटों का निरीक्षण, पहले ही भागे सैंड माफिया

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: जिले में अवैध बालू के उठाव को लेकर प्रशासन सख्त है. बालू उठाव की खबरों के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम मेढना बालू स्टॉक, लापो, बेलचम्पा और प्रतापपुर बालू स्टॉक का जायजा लिया. जिला खनन पदाधिकारी जब (DMO) टीम के साथ जब उस जगह पहुंचे, लेकिन पहले ही सभी भाग गये. खनन पदाधिकारी नंद देव बैठा ने बताया कि हमें सूचना मिल रही थी कि अवैध बालू का उठाव तेजी से हो रहा है. इसे लेकर गढ़वा पुलिस के सहयोग से बालू घाट स्टॉक का निरीक्षण किया गया. इसे भी पढ़ें-  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-all-6-accused-including-congress-leaders-ranvijay-santosh-singh-acquitted-in-pramod-singh-murder-case/">धनबाद

: प्रमोद सिंह हत्याकांड में कांग्रेस नेता रणविजय, संतोष सिंह सहित सभी 6 आरोपी बरी      

कई बालू स्टॉक अवैध पाये गये

डीएमओ ने कहा कि इसमें कई बालू स्टॉक अवैध पाये गये. किसका अवैध बालू स्टॉक है, यह पता किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों पर एफआईआर कर बालू स्टॉक को सील किया जाएगा. बता दें कि गढ़वा शहर में बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है. रात के अंधेरे के साथ-साथ दिन के उजाले में भी बालू माफिया बालू का उठाव कर स्टॉक कर ऊंचे दामों में बेच रहे हैं. बालू माफिया नदी में भी सड़क बनाकर बालू का अवैध उठाव कर बेच रहे हैं. इसे लेकर प्रशासन सक्रियता के साथ कदम उठा रहा है. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/in-virtual-jan-choupal-pm-modis-interacted-with-the-voters-of-up-said-its-time-to-make-a-new-history-by-keeping-the-history-sheeters-out/">पीएम

 मोदी की वर्चुअल जन चौपाल, यूपी के वोटरों से हुए रूबरू, कहा, यह हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रख कर नयी हिस्ट्री बनाने का समय      
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही