Search

 
 
 

गढ़वा: चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप, मामला दर्ज

 
Garhwa: जिले के भवनाथपुर खरौंधी थाना क्षेत्र में संचालित कादरी अस्पताल के संचालक डॉ. एनुल हक पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. भवनाथपुर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने खरौंधी थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है. डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि 30 जुलाई 2022 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर एवं असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा एक मरीज की मौत मामले में संयुक्त रूप से कादरी अस्पताल की जांच की थी. जिसमें टीम ने सही पाया था. इसके बाद मामला दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें–  झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leader-supriyos-big-blow-said-what-the-governor-does-not-know-bjp-mp-knows-it-is-a-challenge-to-constitutional-institutions/">झामुमो

नेता सुप्रियो ने कहा- जो बात राज्यपाल को नहीं मालूम, वह भाजपा के सांसद को पता है, यह संवैधानिक संस्थाओं के लिए चुनौती
बता दें कि कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश निवासी संगीत यादव पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे. वहां डॉ. एनुल हक और अन्य झोला छाप डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के समय चिकित्सक के द्वारा लापरवाही बरते जाने से मरीज की आंत कट गयी थी. मामला गंभीर होने पर चिकित्सक ने इलाज करने से इनकार कर दिया और अपने निजी एम्बुलेंस से डीएनएस अस्पताल बनारस भेज दिया. जहां इलाज के दौरान मरीज की 12 अप्रैल 2022 को मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें– SC">https://lagatar.in/sc-said-we-are-in-support-of-stopping-black-money-and-money-laundering-but-it-is-necessary-to-consider-two-rules-of-the-act/">SC

ने कहा, हम काला धन और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के समर्थन में, पर एक्ट के दो नियमों पर विचार जरूरी, केंद्र सरकार को नोटिस भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही