Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : डॉक्टर ने महिला का नहीं किया इलाज, मौत

Advertisement
Advertisement
Garhwa:  सदर अस्पताल में महिला मरीज की मौत हो गई. आरोप है कि इलाज के अभाव में महिला की जान चली गयी. मृतका पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के पांडू गांव निवासी बंधु विश्वकर्मा की पत्नी निर्मला देवी थी. इस बाबत महिला के पति बंधु विश्वकर्मा ने बताया कि किसी आपसी बात को लेकर घर में नोक-झोक हुई थी. उसी बात से आक्रोशित होकर निर्मला देवी ने कीटनाशक खा लिया. परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाये जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ नौशाद ने निर्मला देवी का इलाज करने से मना कर दिया. परिजन काफी देर तक चिकित्सक से गुहार लगाते रहे लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नौशाद ने मरीज के परिजनों को यह कहकर निकल गए कि उनकी ड्यूटी खत्म हो गई है. दूसरा चिकित्सक आएंगे तब इलाज होगा. इसे भी पढ़ें-बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-11-at-18.40.30_7fca8288-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

जिंदगी-मौत के बीच झूलती रही महिला, डॉक्टर ने नहीं किया इलाज

इस दौरान महिला ज़िन्दगी और मौत से जूझती रही. वह तड़पती रही लेकिन कोई चिकित्सक देखने तक भी नहीं आया. इसके कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि बड़ी उम्मीद से पलामू को छोड़कर गढ़वा सदर अस्पताल मरीज को लाये थे लेकिन यहां चिकित्सक की लापरवाही से निर्मला देवी की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सदर अस्पताल में महिला का इलाज नहीं होने की शिकायत गढ़वा उपायुक्त से की गयी. मामले की जांच करने पहुंचे गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पॉइजनिंग की मरीज के इलाज में लापरवाही हुई है. डॉक्टर का जो शिफ्ट होता है उसमें टाइमिंग का गैप है. इसी कारण समय पर इलाज मरीज़ का नहीं हो पाया. जिस कारण महिला की मौत हो गयी. मामले में कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-for-investigation-into-the-mysterious-death-of-bureau-chief-of-rashtriya-naveen-mail-ajay-singh/">लातेहार

: राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ अजय सिंह की रहस्यमयी मौत की जांच की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही