Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : पेयजल समस्या का किया गया निदान, झामुमो नेता ने कहा- गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा

Garhwa : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत रंका प्रखंड से की. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में जाकर अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. सुदूरवर्ती गांव चौकड़ी और सत्याड़ी में कार्यक्रम की शुरूआत की गई. गांव में प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंद लोगों को पदाधिकारियों के सहयोग सरकारी योजना से जोड़ा जायेगा. आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राम स्तर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/30-lower-class-clerk-will-be-appointed-in-ranchi-collectorate-dc-issued-order/">रांची

समाहरणालय में 30 निम्न वर्गीय लिपिक की होगी नियुक्ति, डीसी ने जारी किया आदेश 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sss-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

शनिवार को चौकड़ी गांव में ग्रामीणों की मांग पर और प्रदेश के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के सहयोग से पेयजल समस्या के निदान के लिए बोरबेल कराई गई. झामुमो नेता ने दावा किया कि झामुमो के इस प्रयास से गांववाले खुश हैं. मौके पर रंका प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सोनी, दीपक कुमार सोनी, इरफान अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-faizan-arrested-for-firing-on-china-w/">धनबाद

: चाइना डब्लू पर गोली चलाने के मामले में आरोपी फैजान गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही