Search

 
 
 

गढ़वा: DSO ने की गोदाम की जांच, संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

 
Garhwa: भवनाथपुर प्रखंड के प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जांच अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने बुधवार को चावल गोदाम की जांच की. गुप्त सूचना के आधार पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) ने राकेश कुमार के घर स्थित चावल और गेंहू के गोदाम की जांच की. जांच में संचालक गोदाम में रखे गए गेंहू व चावल के संदर्भ में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाये और ना ही अनाज का कोई कागजात प्रस्तुत कर पाये. इसे भी पढ़ें– बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-the-cook-demanded-10-months-pending-honorarium-from-education-minister-jagarnath-mahto/">बेरमो:

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से रसोइया ने मांगे 10 माह का लंबित मानदेय
डीएसओ ने कार्रवाई करते हुए सभी अनाज जब्त कर लिया. जांच में बोरों की संख्या 668 और चावल की 409 थी. इसका वजन लगभग 40080 किलोग्राम व 24540 किलोग्राम था. जांच में दो इनवॉइस जब्त किये गये. इसमें दो राइस मिल कंपनियों की संलिप्तता पाई गई. जांच के बाद केतार बीडीओ मुकेश मछुआ ने थाना प्रभारी भवनाथपुर को पत्र लिखते हुए इसमें संलिप्त राकेश समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें– 25">https://lagatar.in/opposition-parties-will-unite-in-haryana-on-september-25-mamta-banerjee-will-join-nitish-in-the-rally/">25

सितंबर को हरियाणा में एकजुट होगी विपक्षी पार्टियां, रैली में नीतीश के साथ शामिल होंगी ममता बनर्जी!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही