Search

 
 
 

गढ़वा : डीएसओ ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

 
Garhwa : जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राम गोपाल पांडेय ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. जनता दरबार में आवास, राशनकार्ड, भूमि विवाद समेत अन्य समस्याएं लेकर ग्रामीण पहुंचे थे. सबसे पहले गढ़वा प्रखंड के वार्ड संख्या 19 निवासी शिवम कुमार, पिता श्याम जीत महतो ने अपने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया. विशुनपुरा प्रखंड के ग्राम पिपरी निवासी सरस्वती कुंवर, पति स्व. श्री राम ने आवास का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया. इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा. पदाधिकारी ने समस्याओं के निष्पादन का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-religious-fanatic-police-brutalized-tribal-girls-angry-villagers-held-the-police-hostage-for-hours/">धनबाद

: आदिवासी युवतियों के साथ धर्माबांध पुलिस ने की बर्बरता, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को घंटों बंधक बनाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही