Search

 
 
 

गढ़वा : मिट्टी से भरे कलश को भेजा जा रहा दिल्ली, डीसी ने सौंपा कलश

 
Garhwa : ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत पंचायतों से एकत्र मिट्टी के कलश को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली भेजा जा रहा है. समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने नेहरु युवा केन्द्र, गढ़वा के जिला समन्वयक चार्ल्स बोडरा के हाथों में मिट्टी से भरे कलश को सौंपा. उपायुक्त ने सावधानीपूर्वक सभी कलशों को मुख्य कार्यक्रम स्थल कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाने का निर्देश दिया. 9 से 15 अगस्त तक गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों से कलश में मिट्टी एकत्र किया गया. अमृत वाटिका में वृक्षारोपण, शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण हुआ. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-aparna-sengupta-stopped-the-laying-of-paver-blocks-and-construction-of-drain/">धनबाद

: पेवर ब्लॉक बिछाने व नाला निर्माण कार्य को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बंद कराया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/19rc_m_89_19082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

देशप्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं : शेखर जमुआर

डीसी ने कहा कि “मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक गढ़वा जिला के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रमों का अच्छे तरीके से आयोजन किया गया. सभी को अपनी मिट्टी से प्रेम होना चाहिए. देशप्रेम की भावना होना चाहिए अभियान के तहत जिला में पौधारोपण किया गया. उपायुक्त ने कहा कि देश प्रेम से बड़ा कोई प्रेम नहीं है. हम वीर शहीद जवानों के बलिदानों को नहीं भूल सकते है. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-road-sunk-due-to-rain-passers-by-are-facing-trouble/">मझगांव

: बारिश के कारण सड़क धंसी, राहगीरों को हो रही परेशानी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/19rc_m_93_19082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

डीसी ने जल संरक्षण की दिलाई शपथ

उपायुक्त शेखर जमुआर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई. उपायुक्त संग उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि “मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं. मैं यह शपथ लेता हूँ कि मैं जल का समुचित उपयोग करूँगा तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूँगा. कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा. मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूँगा और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूँगा. मैं शपथ लेता हूँ, मैं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूँगा. यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं. मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र चार्ल्स बोडरा, सभी प्रखंड समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही