Search

 
 
 

गढ़वा : पूर्व विधायक व झामुमो नेता पर चुनाव आचार संहिता का केस दर्ज

 
Shri Banshidhar Nagar, Garhwa:  झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा और ताहिर अंसारी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है. इस संबंध में धुरकी थाने में दोनों नेताओं समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है. धुरकी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने दोनों नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है. दोनों नेताओं और उनके समर्थक अज्ञात लोगों पर बिना अनुमति के सरकारी स्थल पर मीटिंग करने का आरोप है. धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीओ जुल्फिकार अंसारी की लिखित शिकायत पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव व झामुमो नेता ताहिर अंसारी के साथ-साथ अन्य अज्ञात के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. उपरोक्त लोगों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान वन परिसर में स्थित सरकारी डाकबंगला में बगैर अनुमति के उलगुलान न्याय महारैली से संबंधित बैठक करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें-लोहरदगा">https://lagatar.in/businessman-murder-case-revealed-in-lohardaga-four-criminals-arrested/">लोहरदगा

में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही