Search

 
 
 

गढ़वा : रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला में आजतक नहीं पहुंचा बिजली

 
Garwha : आजादी के 75 वर्ष बीत गये लेकिन आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है. ऐसा ही एक मामला रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला के समीप भुइयां टोली, रतोही, कहुआलेवाड़, मंगराही व रकसी के कुछ टोलों में रहने वाले 250 घरों में आज तक बिजली नही पहुंची. ऐसे में यहां के लोगों का जीवन अंधेरे में गुजर रहा है. एक वर्ष पहले विद्युतीकरण एजेंसी ने इनके घरों तक बिजली मीटर, बोर्ड, तार व पाइप पहुंचा दिया. भुइयां टोली के ग्रामीण प्रभु भुइयां, करीमन भुइयां, बुलु भुइयां, प्रसाद भुइयां, राजकुमार भुइयां, सुदामा भुइयां, गुड्डू भुइयां, सीता कुंवर, मुनिया देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, सोमरिया देवी, राजोइया देवी, बिफनी देवी, दुर्गावती देवी, ललिता देवी, चिंता देवी ने बताया कि जब प्रखंड मुख्यालय में वर्षों पहले बिजली पहुंची तो उन्हें भी उम्मीद थी कि उनके टोले में बिजली आने के बाद खुशहाली आयेगी. उनके बच्चे भी बेहतर ढंग से पढ़ाई करेंगे. सिंचाई से लेकर अन्य कार्यों में सहूलियत होगी. इसे भी पढ़ें-बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-youth-injured-due-to-bike-skeet-in-tebo-valley-hospitalized/">बंदगांव

: टेबो घाटी में बाइक स्कीट करने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/garwa-bijli-2-300x210.jpeg"

alt="" width="300" height="210" />

बिजली आने का इंतजार आज भी कर रहे हैं ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि दूसरे गांवों में बिजली से उजाला रहता है तो लगता है की शायद इस जन्म में बिजली आएगी ही नहीं. वहीं लगता है कि अब वोट नहीं करें, लेकिन सुनने में आता है वोट नहीं करेंगे तो राशन भी नही मिलेगा. गढ़वा के विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर हैं उनसे उम्मीद भी जगी लेकिन अब तक वो उम्मीद भी उम्मीद ही बनकर रह गया है. लेकिन प्रखंड मुख्यालय के अन्य टोलों में राजीव गांधी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली पहुंच गई. लेकिन उनके टोले में आज तक बिजली नही पहुंची, बावजूद उन्हें बिजली आने का इंतजार आज तक हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dealers-are-unable-to-distribute-ration-for-the-month-of-june-due-to-closure-of-ration-distribution-link/">जमशेदपुर

: राशन वितरण का लिंक बंद रहने से जून माह का राशन नहीं बांट पा रहे डीलर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही