Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : पंचायतों में जा-जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा ईवीएम प्रदर्शन वैन

Advertisement
Advertisement
  • ईवीएम प्रदर्शन वैन को डीसी ने दिखाई हरी झंडी, ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र का किया शुभारंभ
  • पदाधिकारियों को दिये कई दिशा-निर्देश
Garhwa : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन का शुभारंभ किया गया. बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने ईवीएम प्रदर्शनी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें कि ईवीएम प्रदर्शनी वैन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर मतदाताओं को ईवीएम का लाइव प्रशिक्षण देगा. जिससे मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या न हो. ईवीएम से लाइव प्रशिक्षण के दौरान आमजनों को बताया जाएगा कि वीवीपीएट मशीन आपको 7 सेकंड के लिए एक मुद्रित पर्ची देखने की अनुमति देती है, जिसमें आपके चुने हुए उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम और प्रतीक दिखाया जाता है. यह आपको सत्यापित और पुष्टि करने की अनुमति देता है कि आपका वोट आपके पसंद उम्मीदवार को गया है. इस प्रकार उक्त जानकारी एवं लाइव प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रखंड एवं सभी पंचायत में जाकर आमजनों को जागरूक किया जाएगा. ईवीएम प्रदर्शनी वैन रंका अनुमंडल में 10 जनवरी से 8 फरवरी 2024 तक, गढ़वा अनुमंडल में 10 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक एवं श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में 10 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तिथिवार उक्त अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में जाकर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति प्रशिक्षित करने का कार्य करेगा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जागरूक करने के लिए ईवीएम प्रदर्शनी ईवीएम के अतिरिक्त समाहरणालय गढ़वा, अनुमंडल कार्यालय एवं प्रखंडों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र की व्यवस्था की गई है. जहां ईवीएम को रखकर लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आमजनों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. डीसी ने समाहरणालय में बने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. वहीं ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्रों पर आमजन स्वयं आकर मतदान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही