Search

 
 
 

गढ़वा : थाना प्रभारी संतोष रवि को दी गई विदाई

 
Dhurki, Garhwa: धुरकी थाना के सभागार में स्थानंत्रित थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को धुरकी थाना पुलिस परिवार ने कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी. इसके पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने प्रभारी थाना प्रभारी एएसआई शैलेन्द्र कुमार यादव को को अपना चार्ज दिया. गौरतलब हो कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को थाना में लंबित मामलों एवं थाने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश एवं शांति बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य प्रणाली को लेकर बिरसा मुंडा स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया था. सम्मान समारोह में थाना प्रभारी के अलावे तीन अन्य पुलिस कर्मी विपिन कुमार वर्मा, सोनू कुमार, बबलू मरांडी धुरकी थाना पुलिस परिवार एवं समाजसेवी जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल माला, बुके, शॉल व अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई. मौके पर संतोष कुमार रवि ने कहा कि धुरकी थाना को कभी नहीं भूल पाएंगे, यहां के लोग हमेशा याद आएंगे. उन्होंने अपने कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि धुरकी एवं सगमा 13 पंचायत क्षेत्र के लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर यहां शांति व्यवस्था कायम रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने में सहयोग मिला जो कभी भी भुलने कीी बात नहीं है. मौके पर एएसआई यामन कांडूला, सहायक पुलिस अविनाश कुमार द्विवेदी, समाजसेवी श्याम किशोर विश्वकर्मा, कुदुश अंसारी, नन्द कुमार मेहता, विवेक सिंह, भाजपा नेता मंगल यादव, संतोष पासवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/jmm-will-expose-bjp-rajendra-sinha/">भाजपा

का पर्दाफाश करेगी झामुमो : राजेंद्र सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही