Search

 
 
 

गढ़वा : अपर समाहर्ता व निदेशक डीआरडीए को दी गई विदाई

 
उपायुक्त की अध्यक्षता में विदाई कार्यक्रम का आयोजन Garhwa: उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में किया गया, जिसमें निवर्तमान अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह और कार्यपालक दंडाधिकारी -सह- निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन को विदाई दी गई. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. वहीं गढ़वा के नए अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो का 26वें अपर समाहर्ता के रूप में स्वागत भी किया गया. विदाई समारोह के दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर ने उक्त दोनों पदाधिकारियों की विदाई बेला में उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि दोनों सीनियर पदाधिकारी ने जिले के जटिल से जटिल समस्याओं का निराकरण सूझबूझ एवं सहजता से सरलता पूर्वक करके गढ़वा जिले का मान-सम्मान बढ़ाया. निवर्तमान अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह ने अपने अनुभव लोगों के समक्ष साझा करते हुए बताया कि गढ़वा जिले से उनका पुराना संबंध रहा है. वें इस जिले में पूर्व में भी अंचल अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. पुनः अपर समाहर्ता गढ़वा के रूप में भी उन्हें सेवा देने का मौका मिला. इसे भी पढ़ें-ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjees-attack-on-congress-if-she-has-courage-then-she-should-show-it-by-defeating-bjp-in-banaras/">ममता

बनर्जी का कांग्रेस पर हमला, हिम्मत है तो वह बनारस में भाजपा को हराकर दिखाये…

डीसी ने दोनों पदाधिकारियों की सराहना की

वहीं निवर्तमान कार्यपालक दंडाधिकारी -सह- निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विभिन्न कार्यों के दौरान ऐसी कई परिस्थितियां उत्पन्न हुई, जहां उन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण से कड़े फैसले भी लेने पड़े. उन्होंने कहा कि अपने सेवा काल में उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में अपना सेवा दिया है. विदाई वेला के इस कार्यक्रम के दौरान उक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मीगण उपस्थित थें. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-due-to-schools-negligence-inter-students-registration-not-done-one-year-wasted/">गिरिडीह

: स्कूल की लापरवाही से इंटर के छात्र का नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन, एक साल बर्बाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही