Search

 
 
 

गढ़वा : कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेला का आयोजन

 
Garhwa : कृषि विज्ञान केन्द्र गढ़वा में किसान मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता समेत अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. राष्ट्रगान के साथ कृषि मेला का शुभारंभ किया गया. वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. अशोक कुमार ने अपर समाहर्ता समेत सभी का स्वागत किया. प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही अच्छे स्टॉल के आयोजन को लेकर भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. मौके पर एसी ने कहा कि कृषि मेले में आकर बहुत खुशी महसूस हो रही है. यहां प्रदर्शनी में लगाए गए फसलों को देख काफी अच्छा लगा है. आप सभी किसान काफी मेहनती हैं. इसी प्रकार से आप कृषि विभाग से मिलने वाले सभी योजनाओं का लाभ लें एवं खूब तरक्की करें. उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया कि यहां लगे विभिन्न स्टॉल में जाकर आप महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें. जिससे आपको खेती में सहयोग मिल सके. हमारा देश कृषि प्रधान देश है, आप हमारे अन्नदाता हैं. आपके सहयोग से ही देश आगे बढ़ रहा है. किसान मेला का आप अधिक से अधिक लाभ उठाएं. सब्सिडी से मिलने वाले यंत्र को भी अवश्य लें, जिससे खेती में आपको सहयोग मिलेगा. जिला कृषि पदाधिकारी ने भी खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी. किसान अयोध्या बिन्द ने स्ट्रॉबेरी की खेती के अनुभव को साझा किया एवं अन्य को भी स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में कई किसानों ने हॉर्टिकल्चर समेत अन्य से जुड़े खेती की समस्या से जुड़े प्रश्न खेती विशेषज्ञ से पूछा, विशेषज्ञों ने किसानों के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए एवं समस्या के समाधान के उपाय बताये. मौके पर डीडीएम लक्ष्मण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, डीएचओ रविशंकर प्रसाद, डीएससीओ चंद्र किशोर प्रसाद, डीएएचओ डॉ. गिरजा सागर सिंह, डीसीओ नीलम कुमारी, कृषि महाविद्यालय गढ़वा के शिक्षक डॉ. शिबा, डॉ. जया, डॉ. राहुल, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. अशोक कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुषमा ललिता बाखला, डॉ. अमरेश चंद्र पांडेय, एसआरएफ नौलेश कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोर्ट">https://lagatar.in/court-extended-judicial-custody-of-former-cm-hemant/">कोर्ट

ने बढ़ाई पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही