Search

 
 
 

गढ़वा : एनएच 75 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर पिता की मौत, पुत्र गंभीर

 
Garhwa : गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव स्थित एनएच 75 पर शिवनंदन पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मरने वाले की पहचान रमुना थाना क्षेत्र के रोहिला गांव निवासी कादिर अंसारी 50 वर्ष के रूप में हुई. वहीं घायल बाइक चालक उसका बेटा नइस अंसारी 30 वर्ष है. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. जबकि घायल नइस अंसारी को इलाज के लिए मेराल सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र गुरुवार की सुबह अपने घर रोहिला से रेहला जा रहे थे. इसी क्रम में लातदाग शिवनंदन फ्यूल सेंटर के समीप पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए. वहीं पीछे से आ रही दूसरी अज्ञात वाहन ने कादिर अंसारी को रौंदते हुए मेराल की ओर चली गई, जिससे कादिर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-one-hand-the-slogan-of-khelo-india-on-the-other-hand-playgrounds-have-started-disappearing-from-the-city/">धनबाद

: एक तरफ खेलो इंडिया का नारा, दूसरी तरफ शहर से गायब होने लगे है खेल के मैदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही