Search

 
 
 

गढ़वा : जमीन विवाद में मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती

 
Garhwa :  जमीन विवाद में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी निवासी उस्मान अंसारी का पुत्र इदरीस अंसारी घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में घायल का पुत्र जवादन अंसारी ने कहा कि बरडीहा गांव में उसके सास-ससुर के द्वारा अपनी चारों बेटी को बराबर बराबर भूमि दिया गया था. उस भूमि में से बाकी के दो हिस्सेदार जब्बर अंसारी व शफी अहमद ने संजय गुप्ता आदि के हाथों अपनी भूमि नाजायज ढंग से बेच दिया. इसके बाद से संजय गुप्ता तथा इदरीस अंसारी के बीच भूमि को लेकर आपस में विवाद चल रहा था. मंगलवार की रात इदरीश अंसारी ढाबे मे सोया हुआ था. इसी दौरान संजय गुप्ता एवं एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट कर इदरीस अंसारी को घायल कर दिया. घटना के बाद परिजन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/cpi-leader-and-land-trader-subhash-munda-shot-dead-near-daldali-chowk-ranchi/">रांची

के दलादली चौक के पास सीपीआई नेता व जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही